
नई दिल्ली: लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo S1 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग इवेंट शाम 5 बजे है। बता दें कंपनी ने Vivo S1 को सबसे पहले इस साल मार्च में चीनी में लॉन्च किया था। इसके बाद फोन के ग्लोबल वेरिएंट को पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने सारा अली खान को इसका ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
Vivo S1 अनुमानित कीमत
इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने Vivo S1 को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया था जिसके लिए ग्राहकों को 20,000 रुपये खर्च करने पड़े थे। भारत में इसके ग्लोबल वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। इंडोनेशिया में स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 35,99,000 करीब (17,800 रुपये) है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय मार्केट में इसे 15,000 से 20,000 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि इसकी भारत में कीमत क्या होगी इसके बारे कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब फोन की लॉन्चिंग के बाद ही सही कीमत से पर्दा उठ सकेगा।
Vivo S1 स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.38-inch FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080) पिक्सल है और इसमें Super AMOLED डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P65 ऑक्टा-कोर SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9 पर रन करता है।
Vivo S1 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। पावर के लिए फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Published on:
07 Aug 2019 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
