26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी बैटरी और 3 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y91, जानें कीमत

इस स्मार्टफोन को ग्राहक Vivo India e-shop, Amazon India और Paytm Mall से खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
2 min read
Google source verification
vivo

बड़ी बैटरी और 3 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y91, जानें कीमत

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo Y91 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस हैंडसेट की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक Vivo India e-shop, Amazon India और Paytm Mall से खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा, ड्यूड्रॉप नॉच और रियर पैनल पर ग्रेडिएंट डिजाइन दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Honor 10 Lite बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कैमरे के मामले में है ख़ास

Vivo Y91 ऑफर्स

Vivo Y91 को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसकी खरीदारी पर ग्राहकों को मुफ्त में ब्लूटूथ ईयरफोन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसपर एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया गया है। साथ ही जियो यूजर्स को 4,000 रुपये और 3 टीबी डाटा का फायदा मिलेगा। वहीं, एयरटेल सब्सक्राइबर्स 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 240 जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक इसे नो-कॉस्ट ईएमआई और 15 दिनों के रिप्लेसमेंट पर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आपके फोन में है ये Apps तो आज ही करें डिलीट, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

Vivo Y91 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

स्मार्टफोन में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88.6% है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जीई8320 जीपीयू और 2 जीबी दिया गया है। इसमें इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी कैमरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है।