
Vivo Y91i को भारत में किया गया लॉन्च, शुरुआती कीमत 7,990 रुपये
नई दिल्ली: BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के अंतर्गत आने वाली कंपनी Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Vivo Y9i के नाम से पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को फुल स्क्रीन डिस्प्ले और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। बजट रेंज में आने वाले इस हैंडसेट में AI सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। मालूम हो कंपनी ने पिछले हफ्ते ही Vivo V15 Pro को भारत में लॉन्च किया था।
Vivo Y91i कीमत
Vivo Y91i को भारत में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है। वहीं, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 8,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।
Vivo Y91i स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन ( 1520X720 ) पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन बेजल लेस और नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्लसल का है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिक्यॉरिटी के लिहाज से फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Published on:
08 Mar 2019 10:30 am
