4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में 50 साल की चाची दे बैठी भतीजे को दिल, 11 दिन में चला ऐसा जादू, चार बच्चों को छोड़ दिया बेसहारा

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में एक महिला का अपने भतीजे पर दिल आ गया। वह उससे शादी की जिद पर अड़ी है। चार बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ 11 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
50 year old aunty gives her heart to her nephew in Moradabad

Moradabad News Today

Moradabad News Today: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला अपने 30 साल के भतीजे से ही दिल लगा बैठी। महिला 11 दिन पहले ही भतीजे के साथ चली गई थी। मामले में पति ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। वहीं सोमवार को प्रेमी और परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला भतीजे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने भतीजे के साथ ही प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के चार बच्चे हैं।

करीब 11 दिन पहले महिला भतीजे के साथ चली गई थी। महिला के पति ने मामले की पुलिस से शिकायत कर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने महिला और उसके भतीजे की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, सोमवार को महिला प्रेमी, परिजनों और गांव प्रधान के साथ थाने में पहुंची और भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इस पर पति ने महिला को तलाक दे दिया।

यह भी पढ़ें:धूम-धड़ाके से घोड़ी चढ़ने के बाद फेरों की थी तैयारी, तभी प्रेमी ने दुल्हन के साथ अश्लील फोटो दुल्हे को भेजे, खड़ा हो गया बखेड़ा

इसके बाद महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने के लिए सब रजिस्ट्रार के यहां आवेदन किया है। शाम को महिला भतीजे के साथ ही थाने से चली गई। महिला के इस कदम को लेकर गांव के लोग भी हैरान है। ग्रामीणों का कहना है कि भतीजे के प्रेम में पागल महिला ने अपने चार बच्चों को भी बेसहारा छोड़ दिया है।