26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव से पहले मिले 72 नए डिप्टी एसपी, सीएम योगी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी

मौका था ट्रेनिंग के बाद नई चुनौतियों के साथ नई तैनाती का। जैसे ही पास आउट परेड खत्म हुई। सभी 72 नए डिप्टी एसपी की आंखों में खुशियों के आंसू छलक उठे। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के 86वें बैच की ट्रेनिंग 20 अक्तूबर 2020 को शुरू हुई थी। 72 डिप्टी एसपी का ये बैच सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड में शामिल हुआ। जिसमें 17 महिला डिप्टी एसपी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Nov 2021, 1:01 PM IST

passing.jpg

मुरादाबाद. डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद प्रदेश पुलिस को 72 डिप्टी एसपी मिल गए। इसमें 17 महिला डिप्टी एसपी हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। अलीगढ़ की सुकन्या शर्मा सर्वांग सर्वोत्तम रहीं। उन्हें सीएम ने स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मिले ये 72 डिप्टी एसपी मतदान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2021: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोने के गहने तो रहे सावधान, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

तय समय के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्लेन मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर कार द्वारा पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सुकन्या शर्मा को सर्वांग सर्वोत्तम समेत तीन पुरस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पास आउट हुए डिप्टी एसपी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ निवासी सुकन्या शर्मा को सर्वांग सर्वोत्तम समेत तीन पुरस्कार दिए। आउट डोर में विवेक जावला और इंडोर में सुकन्या पहले स्थान पर रहे। इस दौरान पुलिस अकादमी के एडीजी जय नारायण सिंह, डीजी ट्रेनिग आरपी सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पासआउट सभी ड‍िप्‍टी एसपी की आंखों में खुशी साफ झलक रहे थे। उनके पर‍िवार के लोगों ने खुशी जताई। इस पल का पर‍िवार के लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज उनकी ये हसरत पूरी हो गई। आयोजन के दौरान पर‍िवार के लोगों ने एक साथ सेल्‍फी भी ली।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2021: धनतेरस पर जरूर खरीदें झाड़ू, नमक और धनिया, झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान