16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात महीने पहले की थी लव मैरिज, फंदे पर झूलती मिली युवती की लाश, पति फरार

मुख्य बातें सात महीले पहले ही की थी लव मैरिज पति परिजनों के साथ फरार दहेज के लिए करते थे अक्सर मारपीट

2 min read
Google source verification
nayi_dulhan_ki_mout.jpg

मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला समाने आया है। यहां सात महीने पहले प्रेम विवाह करके ससुराल में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आयी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी भारी बारिश की चेतावनी, इन क्षेत्रों में बिगड़ेगी स्थिति

सात महीने पहले की थी शादी

जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय निकहत ने प्रेम प्रसंग के चलते कलीम नाम के युवक से सात महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही कलीम निकहत को अपने माता पिता के ही घर में उनके साथ रखने लगा था। जिससे उसके मां-बाप खुश नहीं थे। आरोप है अक्सर निकहत के साथ छोटी-छोटी बात पर उसके सुसरलियों द्वारा मारपीट की जाने लगी, इसके साथ ही उससे दहेज़ की भी मांग की जाने लगी।

सफाई कर्मचारियों ने थाने में ठूंसी कूड़े से भरी ट्रॉली, पुलिस के समझाने पर मामला हुआ शांत

करते थे दहेज़ की मांग

निकहत की मां की काफी वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। निकहत सुसराल में मारपीट होने के बाद मायके में अपने पिता व भाई के पास आ जाती थी। निकहत के पिता व भाई निकहत को समझाकर वापस उसकी सुसराल भेज दिया करते थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली के निकहत का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर निकहत की बहन व अन्य परिजन निकहत की सुसराल पहुंचे, तो देखा कि निकहत का शव पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर लटका हुआ है। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Noida: शनिदेव को शांत कराने के नाम पर पुजारी के साथ कर दिया यह कांड

ससुराली फरार

परिजनों का आरोप है कि देहज़ की मांग पूरी ना होने पर कलीम व उसके परिजनों ने निकहत की हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही करने की बात कर रही है। घटना के बाद से ही निकहत के ससुराली फ़रार हो गये हैं। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग