28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad News: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के बाद मैनेजर पर कोर्ट का सख्त रुख, कुर्की का वारंट जारी

Moradabad News: धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है। सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर समेत तीन के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी हुआ है। अब 28 को सुनवाई होगी।

2 min read
Google source verification
after-actress-sonakshi-sinha-court-takes-strict-stance-on-manager.jpg

Moradabad News Today: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एक्ट्रेस के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ कुर्की के आदेश दे दिए गए हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा की मैनेजर मालविका पंजाबी शामिल है। वहीं जो दो लोग बताए जा रहे हैं। वो हैं धोमिल ठक्कर और गर्ल शकारिया।

हाई कोर्ट से 28 फरवरी तक का मिला स्टे
इन तीनों लोगों पर सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस केस में सोनाक्षी सिन्हा को हाई कोर्ट से 28 फरवरी तक का स्टे मिला है। वकील की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों पर 82 की कार्यवाही करते हुए कुर्की के आदेश दिए गए हैं।

सोनाक्षी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के नाम जिन तीन लोगों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। उनके खिलाफ कुर्की के आदेश दिए जा चुके हैं। इस मामले में अब 28 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। लेकिन ये मामला शुरू कहां से हुआ था, समझिए। ये मामला है साल 2019 का। जब मुरादाबाद के कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। ये केस शिवपुरी के प्रमोद शर्मा ने करवाया था। जिन्होंने एक्ट्रेस और उनकी टीम पर कुछ आरोप लगाए हैं।

30 सितंबर 2018 को होना था कार्यक्रम
दरअसल प्रमोद शर्मा फिल्मी सितारों को बुलाकर कार्यक्रम करवाते हैं। ऐसे ही एक इवेंट के लिए सोनाक्षी सिन्हा को भी बुलाया गया था। ये कार्यक्रम होना था 30 सितंबर, 2018 को। अब प्रमोद शर्मा का आरोप है कि, आखिरी वक्त पर इवेंट में आने से सोनाक्षी सिन्हा ने मना कर दिया। मामला इसलिए बढ़ गया क्योंकि इवेंट मैनेजर ने एक्ट्रेस की मैनेजर को कार्यक्रम में आने की फीस दे दी थी। इसके अलावा आने जाने का किराया भी दिया गया था। लेकिन ऐन वक्त पर मना करने से उन्हें नुकसान हो गया।

रकम वापस करने से किया मना
इवेंट कैंसल होने के बाद प्रमोद शर्मा, जिन्होंने इन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। इवेंट में न आने के चलते अपनी फीस वापस मांगी। लेकिन रकम वापस करने से मना करने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। अब बुधवार को इस मामले में कुर्की का आदेश दे दिया गया है।