
UP Weather Today: यूपी में दशहरे के बाद दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। अभी सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप के कारण लोगों को उमस जैसी स्थिति महसूस होती है। इस प्रकार की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही दिखेगी।
सोमवार से होगा मौसम में बदलाव
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और रात में आसमान में हल्के बादलों का असर दिख सकता है। इस कारण ओस गिरने पर प्रभाव पड़ेगा। यह न्यूनतम तापमान बढ़ने का कारण बनेगा। सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। इसके समाप्त होते ही तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर अंत तक रात में कोहरा और सुबह ओस की बूंदे दिखने लगेंगी। 30 अक्टूबर से रात और सुबह का तापमान नीचे जाता दिखेगा।
ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ के शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। गोरखपुर, वाराणसी से लेकर पूर्वांचल के जिलों में आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप और रात में ओस के कारण मौसम में नरमी का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Published on:
22 Oct 2023 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
