29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में जुटे देश भर से किसान, सरकार को दे डाली ये चेतावनी

Highlights देश भर से जुटे किसान किसानों की मांगों को लेकर सरकार को चेताया फसलों के बाजिब मूल्य दिलाने की मांग की

less than 1 minute read
Google source verification
kisan_railly.jpg

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी स्थित गन्ना समिति प्रांगण में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गन्ना हुंकार रैली का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से बड़ी तादात में किसानों ने भाग लिया। रैली में एक स्वर से किसानों की लंबित मांगों को सरकार से पूरी करने का आह्वान किया गया।

लखनऊ में मारे गए हिन्दूवादी नेता कमलेश के समर्थन में इस दल की मांग से भाजपा हो सकती है हैरान

ये रहा मुद्दा

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के इस कार्यक्रम में देशभर के कोने-कोने से हजारों किसानों ने पहुंचकर रैली को सफल बनाया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। किसानों के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही सरदार वीएम सिंह ने कहा है कि हम सबको अपने हक के लिए एक होना पड़ेगा। किसानों को गन्ने से लेकर गेहूं धान के सही रेट नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार भाव निर्धारित करती है, विडंबना देखिए किसान मेहनत के बल पर फसल उगाता है और सरकार उसका मूल्य निर्धारित करती है। सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मूल्य से किसान को लाभ नहीं हो पाता। मिल मालिक से लेकर व्यापारी तक किसानों का शोषण कर रहे हैं। हम सबको एक होकर किसानों के हक की लड़ाई लड़नी होगी। सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए हमें अपने घरों से निकलकर जमीन पर आंदोलन करने पड़ेंगे। सरदार वीएम सिंह ने किसानों से कहा के आप जय जवान जय किसान का नारा छोड़कर जय किसान जय नौजवान का नारा लगाया करें। अंत में देश भर से आए किसानों का सरदार वीएम सिंह ने आभार व्यक्त किया।

BIG BREAKING: कमलेश तिवारी के बाद इस बड़े हिंदू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'अबकी बार तेरी बारी...’


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग