
Moradabad News: कार से छात्राओं को कुचलने वाला एक और आरोपी अरेस्ट..
Moradabad News In Hindi: मुरादाबाद में छेड़खानी के विरोध पर स्कूली छात्राओं पर कार चढ़ाने के आरोपी रेलवे ठेकेदार के बेटे यश सिरोही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर SSP सतपाल अंतिल ने सिविल लाइंस एसएचओ को कड़ी फटकार लगाई।
रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर छह छात्राओं को कार से कुचलने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक छेड़खानी सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपी दिव्यांशु दरोगा का बेटा है। इस मामले में विवेचक कुलदीप राणा ने नाबालिग छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद उसी आधार पर धारा 77, 78 और 79 बढ़ा दी है। बढ़ी हुई धाराओं का अर्थ यह है कि आरोपियों ने छात्राओं का पीछा कर सामूहिक छेड़खानी की। बगैर अनुमति तस्वीरे खींचने की कोशिश की। इस मामले में पॉक्सो एक्ट पहले ही लगाया गया था।
Published on:
19 Feb 2025 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
