
Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस बार जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हर घर तिरंगा अभियान में जिले के 9 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। विभागों को मिले लक्ष्य हासिल करने में अधिकारी- कर्मचारी जोर दे रहे हैं। नगर निगम को 4 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य मिला है। अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त आदि इसे पूरा कराने में लगे हैं।
13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा चलेगा अभियान
जिलाधिकारी के स्तर से विभागों को लक्ष्य देकर हर हाल में 9 लाख तिरंगा फहराने के लिए कहा गया है। नगर निगम को 4 लाख, पंचायती राज विभाग को 5 लाख लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग के अधिकारी स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग मांग रहे हैं। सरकारी, निजी और सामाजिक संस्थाओं के कार्यालयों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। तीन दिन में सभी घरों पर तिरंगा फहराने के लिए कर्मचारियों को पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश अधिकारियों ने दिया है।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सभी को मिलकर सफल बनाना है। अपने देश की आन, बान, शान को ऊंचा रखने में हमें पूरी सक्रियता दिखानी चाहिए।
डाक विभाग बेच रहा राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर रहा है। इसे 25 रुपये में डाकघर के काउंटरों से खरीदा जा सकता है। प्रधान डाकघर के अलावा अमरोहा, रामपुर, संभल, चंदौसी, बिलासपुर, मिलक हसनपुर, कांठ, मूंढापांडे, बिलारी, कचहरी, पीटीसी मंझोला, कटघर, ठाकुरद्वारा आदि डाकघरों पर राष्ट्रीय ध्वज मिलेगा। प्रवर अधीक्षक डाक मंडल वीर सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से राष्ट्रीय ध्वज का मूल्य 25 रुपये रखा गया है। इसका आकार 20 इंच गुणे 30 इंच निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना है।
Published on:
08 Aug 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
