23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान ने मौन धारण कर निकाला शांति मार्च, कहा-वोट लेने का अधिकार छीन लो लेकिन जीने का अधिकार दो

दिल्ली में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए आठ साल के छात्र की हत्या के विरोध में आजम खान का शांति मार्च      
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 29 Oct 2018, 1:16 PM IST

rampur

आजम खान ने किया मौन धारण कर निकाला शांति मार्च, कहा-वोट लेने का अधिकार छीन लो लेकिन जीने का अधिकार दो

रामपुर। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में मदरसे के छात्र की हत्या कर दी गई। मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ आठ साल के बच्चे की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता नेता आज़म खान ने शांति मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : प्रदेश में बीजेपी सासंदों की बढ़ी मुश्किल, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन

रामपुर में आजम खान ने मोमबत्ती लेकर पार्टी कार्यालय से बापू समाधी तक पैदल शांति मार्च निकाला और मृतक छात्र की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। इस दौरान आजम खान ने हाथों में तख्ती भी ली थी, जिस पर लिख था कि चाहें वोट लेने का अधिकार छीन लो लेकिन जीने का अधिकार दे दो।

दरअसल दो दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में भीड़ ने एक मदरसे के छात्र को पीट-पीट मार डाला, उसी को लेकर सपा नेता आज़म खान देश प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर शांति मार्च निकाला। साथ ही केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट किया।

ये भी पढ़ें : VIDEO: 2019 चुनाव से पहले कर्माचारियों को कैसे मनाएगी बीजेपी सरकार

इससे पहले शांति मार्च के लिए सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय बुला लिया। जहां से आज़म खान समेत सैकड़ों समर्थक एक हाथ मे मोमबत्ती पकड़े तो दूसरे हाथ मे तख्ती लेकर बापू समाधी के लिए पैदल पैदल निकल गये, आजम खान के साथ उनके बेटे समेत पुराने साथी विधायक नसीर खान मौजूद रहे। ये शांति मार्च सपा कार्यालय से करीब दो किलोमीटर तक बापू समाधी तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा: इस नेता काे ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने के आरोप में बड़े चैनल का सीईओ गिरफ्तार, घर से बरामद हुए दर्जनों स्टिंग