15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान ने फिर दिया विवादित बयान, वोटर्स को गद्दार तो मीडिया को बताया दुश्मन

बैन हटने के बाद मुरादाबाद पहुंचे सभा संबाेधित करने पहुंचे आजम खान

less than 1 minute read
Google source verification
azam

आजम खान ने फिर दिया विवादित बयान, वोटर्स को गद्दार तो मीडिया को बताया दुश्मन

मुरादाबाद। विवादित बयान पर 72 घंटों के लिए लगा बैन खत्म होते ही शुक्रवार को एक बार फिर आजम खान विवादित बयान देने पर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने बयान देते हुए वोटर्स को गद्दार तो मीडिया को दुश्मन बता दिया। दरअसल, मुरादाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। मिनारों की हिफाजत करो, दुश्मन एक हो गया है। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला।

आजम ने कहा कि अब एक हो जाओ तो भाजपा की सरकार चली जाएगी। मैं तीन दिन की पाबंदी के बाद आप के पास आया हूं। चांदी के वर्क लगाके गंदगी मत खाओ गंदगी खाना है तो सीधे खा लो। वहीं मीडिया पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग दुश्मन हैं, मीडिया पैसा लेती है। टीवी देखना बंद कर दो। इसके आगे उन्होंने कहा कि जालिम का जाना तय कर दिया है। वहीं आजम ने लोगों से अपील करते हए कहा कि वोट के जरिये साजिश नाकाम करो।

आजम पर तीन दिन के लिए चुनाव आयोग ने लगा दिया था बैन
बता दें कि प्रचार प्रसार के दौरान मायावती, सीएम योगी से लेकर आजम खान ने कर्इ ऐसे विवादित बयान दिये। जिसके चलते चुनाव आयोग ने उन पर अलग अलग समय के लिए बैन लगा दिया था। इसमें मायावती और सीएम योगी के बाद आजम खान पर तीन दिन के लिए चुनाव प्रचार न करने के लिए बैन लगाया गया था। यह बैन शुक्रवार को खत्म हुआ।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग