
नूरपुर के बाद कैराना में भी भाजपा की हार तय, योगी और मोदी के लिए 2019 का सफर होगा मुश्किल भरा
रामपुर। देश में भाजपा की मोदी सरकार बनने के बाद लगातार विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। कभी नोटबंदी और जीएसटी को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं तो कभी किसानों को मद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की जाती है। वहीं अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यहां तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी ने देश में आपातकाल लगाया हुआ है।
यह भी पढ़ें : “योगी आदित्यनाथ जींस पहनना शुरु कर सकते हैं”
दरअसल, सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने केंद्र व यूपी के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का आपातकाल क्या था और अब नरेंद्र मोदी का आपातकाल क्या है। तब इंदिरा गांधी ने आपातकाल घोषित किया था जबकि अब नरेंद्र मोदी का आपातकाल अघोषित है। उन्होंने कहा कि अघोषित आपातकाल घोषित आपातकाल से अधिक खतरनाक है।
सीएम योगी को जींस पहनने की दी सलाह
आजम खान ने मदरसों में ड्रेस कोड के मुद्दे पर सीएम योगी को ही सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि उन्हें मदरसे में बच्चों का ड्रेस कोड तय करने की जगह खुद ही जींस पहनना शुरु कर देना चाहिए।
गौरतलब है कि 3 जुलाई 2018 को प्रदेश के हज और वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने यूपी के मदरसों में एक व्यवस्थित ड्रेस कोड लागू करने की बात कही थी। जिसके बाद प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इस बात से इंकार करते हुए ट्वीट कर कहा कि सरकार कोई भी ऐसी नीति नहीं ला रही है।
मदरसे इंकार करें तो क्या सजा मिलेगी
आजम खान ने इसके आगे कहा कि अगर मदरसे ड्रेस कोड मानने से मना कर देते हैं तो सरकार उन्हें क्या सजा देगी। क्या इसके बाद मदरसे ढहा दिए जाएंगे या फिर शिक्षकों पर तेजाब फेंका जाएगा। अच्छा ही होगा यदि लोग ड्रेस कोड नहीं मानें और सरकार उन्हें सजा दे।
Published on:
05 Jul 2018 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
