30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News : एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच

Moradabad News : 20 हज़ार शमन शुल्क के 30 हज़ार मांग रहा थां बाबू  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ujjwal Srivastava

•

Updated: 28 Jun 2023, 10:44 PM IST

Moradabad News : एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच

एंटी करप्शन की गिरफ्त में रिश्वतखोर बाबू

एंटी करप्शन की मुरादाबाद टीम ने बुधवार को बिजली विभाग के बाबू शरद भटनागर को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। बाबू शरद भटनागर ने गलशहीद निवासी सिराज से उसके चचेरे भाई के बिजली के बिल का निर्धारण करने के नाम पर रूपए मांगे थें।

गलशहीद थाना क्षेत्र भुड़े का चौराहा निवासी सिराज ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी की उसके चचेरे भाई तालिब हुसैन के घर विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पकड़ी थीं जेई प्रमोद कुमार ने उनका कुल लोड 148 वाट का पाया थां। जेई प्रमोद कुमार द्वारा 2 फरवरी 2023 को रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं थीं।

सिराज के मुताबिक़ रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद 20 हज़ार रुपए का शमन शुल्क लगाया गया इसके बाद उसने शिवपुरी बिजली दफ़्तर में तैनात बाबू शरद भटनागर से कागज़ात लेकर मुलाकात की तो आरोप हैं बाबू शरद भटनागर ने बिजली के बिल का निर्धारण करने के नाम पर 10 हज़ार रुपए रिश्वत के मांगे

इसके बाद सिराज ने रिश्वत मांगने वाले बाबू शरद भटनागर की शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम से की बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सिराज की शिकायत के आधार पर लखनऊ से टीम गठित करके बाबू को पाउडर लगे नोट लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा हैं।