25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडी डॉन पूजा चौधरी सात महीने बाद भी…

पूजा बड़े शातिर तरीके से लूट को अंजाम देती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sarad Asthana

•

Updated: 9 May 2016, 6:08 PM IST

lady don

lady don

बिजनौर।
बिजनौर पुलिस सात महीने बाद भी लेडी डॉन पूजा को नहीं पकड़ पाई है। इस लेडी डान ने सात महीने पहले एक डॉक्टर दंपत्ति के घर डकैती डाली थी। पूजा के साथी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं लेकिन वह अभी तक फरार है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।




मरीज बनकर गई थी डॉक्टर के घर

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में बीते सात एक अक्तूबर 2015 को शादाब पूजा उर्फ मधु चौधरी के साथ डॉक्टर राधेश भटनागर और उनकी पत्नी आभा के क्लीनिक पर पहुंचा। यहां इलाज कराने के बाद पूजा और शादाब रात के 11 बजे डॉक्टर के घर पहुंचे। यहां भी वह मरीज बनकर ही पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही डॉक्टर के घर का दरवाजा खुला तो उन दोनों अपने अपने सा​त साथियों के साथ मिलकर सबसे पहले कंपाउंडर को बांध दिया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर आभा को गन प्वाइंट पर ले लिया।

कार और हथियार बरामद

बदमाशों ने डॉक्टर के घर में लूटपाट की और उन्हीं की आई10 कार, तीन लाख कैश और गहने लेकर फरार हो गए थे। पुलिस तभी से इन बदमाशों को तलाश रही थी। सोमवार को पुलिस ने मामले में शामिल दो बामाशों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटी हुई कार और हथियार बरामद किए हैं। एसपी सुभाष सिंह बघेल का कहना है कि शादाब की पत्नी बनकर जाने वाली पूजा अभी भी फरार है जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।