11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: टिकट की चाह में संघ के दरबार में भाजपा के दावेदार, हर तरह से कर रहे पैरवी

Moradabad News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में भाजपा के टिकट के कुछ दावेदार संघ के दरबार में पहुंचे हैं। टिकट की चाह में वह अपनी पैरवी हर स्तर से करने में जुटे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp-contenders-in-sangh-court-in-search-of-ticket-in-moradabad.jpg

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद लोकसभा सीट (Moradabad Lok Sabha Seat) पर भाजपा (BJP) के टिकट के कुछ दावेदार संघ के दरबार में पहुंचे हैं। टिकट की चाह में वह अपनी पैरवी हर स्तर से करने में जुटे हैं। भाजपा ने एक और सूची गुरुवार को जारी की पर उसमें मुरादाबाद के प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का फीड बैक प्रत्याशी चयन मे अहम होता है पर संघ अपना फीडबैक पहले ही दे चुका है।


आरएसएस के पदाधिकारी गोपनीय ढंग से अपने कार्य को अंजाम देते हैं, पर इसके बाद भी मुरादाबाद के कुछ नेता संघ के आला पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। उनको उम्मीद है कि किसी तरह से उनके टिकट का जुगाड़ हो जाए। आरएसएस अभी खामोश है और उनसे किसी तरह का वादा नहीं कर रहा। दावेदारी की लाइन में लगे कुछ लोगों ने पहले भी संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से संपर्क साधा था पर बात नहीं बनी। आरएसएस ने पूर्व में पार्टी के नेताओं को अपना फीडबैक दे दिया है।

यह भी पढ़ें:आईपीएल में जलवा दिखाएंगे मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ी, क्रिकेट प्रेमी गेंदबाजी का लुफ्त उठाने को बेताब


उधर, मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के ऐलान नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता है। पार्टी के नेता कुछ सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की अपनी वजह मान रहे हैं। वह इस मामले मे किसी तरह का बयान देने से बच रहे हैं। फिलहाल मुरादाबाद से तीन लोगों के नाम कयासों के दौर में सबसे ऊपर चल रहे हैं पर टिकट किसका होगा कहा नहीं जा सकता।