
Moradabad Crime:
Moradabad Crime News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब आरआरके स्कूल के पास मोरा की मिलक में भाजपा पार्षद अजय तोमर की मयंक गुर्जर से कहासुनी हो गई। इसके बाद भाजपा पार्षद ने मयंक को गोली मार दी।
गोली मयंक के पैर में लगी। इसके साथ ही सिर में भी चोट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सिविल लाइन मनीष सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला पूरी तरह संदिग्ध बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भाजपा पार्षद द्वारा मयंक को गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ ही देर में जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
10 Mar 2025 06:03 pm
Published on:
10 Mar 2025 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
