
होली पर गले नहीं मिले तो भाजपा नेता को मारी गोली
BJP leader shot on Holi in Moradabad: मुरादाबाद में होली के रंग के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में हमलावर हाथ में पिस्टल लहराता और गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। घटना में घायल 2 युवकों में एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। जिसे गोली लगी, वो उसका दोस्त है।
मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके में अभिषेक तमंचे से तड़ातड़ फायरिंग करते हुए आया। इस बीच गोली घर के बाहर खड़े अक्षय की जांघ में घुस गई। बताया गया है कि अभिषेक उर्फ छोटू से भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य पुत्र राम गोपाल आर्य से होली मिलने आया था।
संजय ने गले मिलने से मना कर दिया था। इसी बात पर अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर फायर करता हुआ आया। गोली अक्षय के लगने के बाद संजय ने उसे रोकना चाहा तो अभिषेक ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिए।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के लोगों से पूछताछ की। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
15 Mar 2025 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
