7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Moradabad Murder: लापता टैक्सी चालक की मिली लाश, 6 दिन पहले टैक्सी स्टैंड से बुक करके ले गए थे 3 लोग, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad Murder: मुरादाबाद (Moradabad) से 2 मार्च को लापता हुए एक टैक्सी चालक की लाश जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में तालाब में पड़ी मिली है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

2 min read
Google source verification
body-of-missing-taxi-driver-found-lying-in-pond-in-moradabad.jpg

Moradabad Murder News

Moradabad Murder News: नया मुरादाबाद निवासी रामरतन 2 मार्च को गायब हो गए थे। इसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह उनकी लाश बिलारी में मिली। इसे देखकर परिजन उग्र हो गए। उन्होंने हत्या (Murder) का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। नया मुरादाबाद (Moradabad) के रहने वाले रामरतन प्राइवेट गाड़ी चलाते थे।

टैक्सी स्टैंड से 6 दिन पहले गायब हुआ था युवक
जानकारी के अनुसार वह मुरादाबाद (Moradabad) के इंपीरियल तिराहे के पास बने टैक्सी स्टैंड से 6 दिन पहले गायब हो गए थे। उनका शव बिलारी इलाके से बरामद किया गया। परिजनों ने नाराजगी जताते हुए हत्या (Murder) की आंशका जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते जांच नहीं की।

यह भी पढ़ें:यूपी में फिर बिगड़ने जा रहा मौसम, अब इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

छानबीन करते हुए पुलिस रामरतन के परिवार तक पहुंची
मझोला थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद (Moradabad) सेक्टर 13 निवासी कार चालक रामरतन सिंह (40 साल) 2 मार्च को कोतवाली क्षेत्र में इम्पीरियल तिराहे पर स्थित टैक्सी स्टैंड से लापता हुआ था। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को टैक्सी ड्राइवर की गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। इस बीच मंगलवार की शाम बिलारी थाना के गांव तिसवा के तालाब में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली थी। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक की जेब से एक फोटो स्टूडियो का कार्ड मिला था। जिस पर दर्ज नंबर पर कॉल की तो बिलारी पुलिस छानबीन करते हुए रामरतन के परिवार तक पहुंची।

2 लोगों पर लगाया हत्या (Murder) का आरोप
रामरतन के परिवार ने शव की शिनाख्त कर ली। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का हंगामा लगाते हुए हंगामा किया। रामरतन सिंह के बेटे मनोज ने मीडिया से कहा कि एक मार्च की रात करीब 10:30 बजे उसके पिता कार लेकर टैक्सी स्टैंड पर गए थे। 2 मार्च की सुबह करीब 5 बजे कार के पास 3 व्यक्ति आए और बुकिंग करके साथ में ले गए थे। इसके बाद से ही रातरतन गायब थे। उनका फोन भी बंद हो गया था। मनोज का आरोप है कि कांशीराम नगर और बुद्धि विहार में रहने वाले 2 लोगों से उसके पिता का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इन दोनों लोगों ने ही उसके पिता की हत्या (Murder) कर दी है।