8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSS को “नासूर” बताकर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बैन की मांग से मची सियासी हलचल, बंगाल चुनाव पर भी बड़ा दावा

मुरादाबाद में सांसद रुचि वीरा ने RSS को लेकर विवादित बयान दिया और उस पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
रुचि वीरा के दावे से यूपी की राजनीति गरमाई

रुचि वीरा के दावे से यूपी की राजनीति गरमाई Source- X

UP Politics: समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस को "देश के लिए नासूर" बताया और कहा कि इस संगठन पर तुरंत प्रतिबंध लगना चाहिए। मुरादाबाद में मीडिया से बात करते हुए रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि RSS की सभाएं और आयोजन जनता के पैसे से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप उनके कार्यक्रम देख लीजिए। सब पब्लिक के पैसे से हो रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। यह जनता के पैसे का खुला दुरुपयोग है। सांसद ने कहा कि आरएसएस देश की एकता और विकास के रास्ते में बाधा बन रहा है। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाकर देश को बचाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर बयान

रुचि वीरा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने या चुनाव जीतने के लिए कोई भी गलत तरीका अपना सकती है। उन्होंने पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा हर हथकंडा आजमाएगी। फिर भी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूरा भरोसा जताया। रुचि वीरा बोलीं कि ममता दीदी किसी से हार मानने वाली नहीं हैं। वे फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।

2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रुचि वीरा ने बहुत आत्मविश्वास दिखाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत तय है। उन्होंने हाल ही में हुई दादरी रैली का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जो जनसैलाब उमड़ा, उससे साफ पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ताकत से समाजवादी पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। रुचि वीरा ने जोर देकर कहा कि 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म

रुचि वीरा के ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म है और केंद्र व राज्य सरकार के बीच सुरक्षा बलों को लेकर तनाव चल रहा है। उनके आरएसएस पर दिए गए तीखे बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। सपा के नेता लगातार भाजपा और आरएसएस पर हमले बोल रहे हैं। वहीं, 2027 के चुनाव को लेकर वे पूरी तैयारी में जुटे दिख रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग