8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद:दूल्हा था नशे में टल्ली, दुल्हन ने लौटाई बारात

दुल्हन ने नशे में धुत होने की वजह से दुल्हे के गले में वरमाला डालने से मना कर दिया। मामला इतना बढ़ा की थाने तक पहुंच गया।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: जनपद के मूंडापाण्डेय थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक एक शादी समारोह के दौरान उस समय खलल पड़ गया। जब दुल्हन ने नशे में धुत होने की वजह से दुल्हे के गले में वरमाला डालने से मना कर दिया। मामला इतना बढ़ा की थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में 24 घंटे से अधिक तक पंचायत चली। लेकिन दुल्हन ने शादिस ए साफ़ इनकार कर दिया। वहीँ इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर एसपी सिटी अंकित मित्तल ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

यूपी उपचुनाव: अखिलेश-मायावती का गठबंधन मुस्लिम-दलित बहुल इस सीट पर बिगाड़ सकता है भाजपा के समीकरण

छात्रा को नशे की दवा देकर दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था...

जानकारी के मुताबिक जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के इला रसूलाबाद की रहने वाली एक युवती की शनिवार को शादी होनी थी। युवती के परिजनों ने मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र स्थित मधुपुरी गांव में युवती का रिश्ता तय कराया था। पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थी। देर रात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बारात गांव में पहुंची और हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अपने हमसफ़र का इंतजार करने लगी।

मदरसा में रेप केस : पुलिस ने नाबालिग समझ आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह, रिपोर्ट में निकला बालिग

सपा के दिग्गज नेताओं ने सीएम योगी को दिखाए काले झंडे तो पुलिस ने लूट, डकैती, मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

गांव में बारात पहुंचने पर बारातियों का स्वागत किया गया इसके बाद जब बारात दुल्हन के घर की तरफ बढ़ी तो उसी समय शराब के नशे में धुत दूल्हा गौरव शर्मा अचानक घोड़े से गिर गया। दूल्हे के गिरते ही दुल्हन का भाई उसके पास पहुंचकर उसे उठाने लगा। दूल्हे को उठाते समय दुल्हन के भाई को मालूम पड़ा कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है और अपने पैरों पर सीधे खड़ा भी नहीं हो पा रहा। इसके बाद गुस्साए दुल्हन के भाई ने दूल्हे को पीट दिया, दूल्हे को बचाने के लिए बाराती आगे आये तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की भी जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह शराबी दूल्हा और बाराती मौके से भागने में सफल रहे और डायल 100 को सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को थाने भेज दिया।

हाइवे पर दुल्हन को मारने का नहीं था इरादा, गल्ती से दब गया था पिस्टल का ट्रिगर

देखें वीडियो महिला प्रधान को टैंकर ने कुचला

दूल्हे गौरव शर्मा के मुताबिक उसको शराब उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दी थी। जिसका उसको अहसास नहीं हुआ। दोस्तों की शरारत के चलते दूल्हे की शादी नहीं हो पाई है। दुल्हन पक्ष ने भी अगले दिन थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है। दोनों परिवारों के बुजुर्ग मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे है लेकिन दुल्हन और उसके परिजन अब शराबी युवक से बेटी की शादी कराने के पक्ष में नहीं है।

एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक पहले लड़के वालों की तरफ से मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया था। लेकिन उसके बाद लड़की पक्ष ने भी दहेज़ सम्बन्धी धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दोनों ही शिकायतों की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।