1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद के क्षेत्र में नदी पर बना पुल धंसा, पुलिस प्रशासन ने ऐसे रोका बड़ा हादसा

ठाकुरद्वारा-स्योहारा मार्ग पर सुरजननगर गांव के पास फीका नदी पर बने पुल का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव के चलते धंस गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 7 Aug 2018, 9:37 AM IST

moradabad

भाजपा सांसद के क्षेत्र में नदी पर बना पुल धंसा, पुलिस प्रशासन ने ऐसे रोका बड़ा हादसा

मुरादाबाद: जनपद में बीते दो सप्ताह से अधिक समय से हो रही बारिश ने जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीँ इसने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी है। जी हां सोमवार को ठाकुरद्वारा-स्योहारा मार्ग पर सुरजननगर गांव के पास फीका नदी पर बने पुल का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव के चलते धंस गया। जिस कारण इस पर अवागमन पूरी तरह बंद हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहनों को उत्तराखंड के जसपुर से होकर निकाला जा रहा है। यही नहीं अफजलगढ़ रोड पर फीका नदी के पास बनी एक अन्य पुलिया का का एक हिस्सा भा धंस गया। इससे परेशानी और बढ़ गई है। मौके पर पहुंचे विधायक ने अधिकारीयों से जल्द हालात ठीक करने के निर्देश दिए हैं। गनीमत ये रही कि जिस दौरान पुल का हिस्सा धंसा उस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।

आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे हैं धनलाभ के याेग, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

ऐसे धंस गया पुल

यहां बता दें कि रविवार रात ठाकुरद्वारा के सुरजननगर के पास बिजनौर और मुरादाबाद जनपद की सीमा पर बना फीका नदी के पुल का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण धंस गया। सोमवार को पुल का हिस्सा धंसने से ठाकुरद्वारा स्योहारा, धामपुर, नूरपुर मार्ग पर चलने वाली बसों समेत अन्य वाहनों के आने एवं जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। यातायात बंद होने से हरिद्वार, बिजनौर, धामपुर, दिल्ली, देहरादून जाने वाले वाहन जसपुर से होकर पहुंचाए गए। वहीँ दूसरी तरफ धामपुर में वाहनों को रोककर जसपुर भूतपुरी मार्ग से डायवर्ट किया गया। यातायात रोकने के लिए पुल पर पुलिस को लगाया गया है।

ट्रेन में सफर करते हैं तो पढ़ लें यह खबर, आपके साथ भी घट सकती है एेसी अजीबाे-गरीब घटना

एक महिना लगेगा पुल सही होने में

लोक निर्माण विभाग जसपुर के सहायक अभियंता आरके सिंह ने बताया कि पानी के अचानक बढ़ने के कारण पुल का हिस्सा धंसा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी तरह भू-कटाव होता रहा तो पुल नष्ट हो जाएगा। बताया कि पुल को सही करने में और पूरी तरह यातायात के लिए उपलब्ध कराने में एक महीने से अधिक का समय लग सकता है।

ब्रेकिंगः कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए गए सभी पास रद्द, जानिए वजह

लगातार बारिश से धंसा पुल

ठाकुरद्वारा तहसील के सुरजननगर क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से लगातार कुछ-कुछ देर को बारिश हो रही है। इस कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते सोमवार को फीका नदी के पुल का एक हिस्सा धंसा। इसके साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुरजननगर पुलिस चौकी ने ठाकुरद्वारा कोतवाली सहित जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। स्थिति को देखते हुए यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही फीका नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका से दहशत का माहौल बन गया है।