27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं
इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Play video

इन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

क्षेत्रीय सांसद और दातागंज विधायक राजीव कुमार ने बाढ़ क्षेत्र के गांव का दौरा किया। दौरे के समय बदायूं जिलाधिकारी दिनेश कुमार भी साथ रहे।

Google source verification

बदायूं। पहाड़ों और प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से गांव के गांव प्रभावित हो रहे हैं। बदायूं में गंगा और रामगंगा ने विकराल रूप लिया है। दोनों अभी खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं, वहीं गंगा ने कई गांवों को काटना शरू कर दिया है। इसीके चलते क्षेत्रीय सांसद और दातागंज विधायक राजीव कुमार ने बाढ़ क्षेत्र के गांव का दौरा किया। दौरे के समय बदायूं जिलाधिकारी दिनेश कुमार भी साथ रहे। डीएम ने बाढ़ के पानी से कटे गांव को अन्य जगह ग्रमीणों को पट्टा करके बसाने के भी निर्देश दिये हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

बदायूं जिलाधिकारी और और विधायक राजीव कुमार ने तहसील दातागंज क्षेत्र के गांव जटा जाटी, अटेना, पथरामई का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गांव वालों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। वहीं गांव वालों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बाढ़ खंड के लोग यहां लगातर लगे हुये हैं। साथ ही इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिये प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द इन लोगों को को सुरक्षित स्थान पर पट्टा करके बसाया जायेगा। जिससे इनकी समस्या का समाधान हो सके।