27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा विधायक को भारी पड़ी दबंगई, संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

बसपा विधायक ने सरकारी अधिकारी को ही जेल भेजने की धमकी दे डाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep tomar

•

Updated: 7 Jan 2017, 8:00 PM IST

BSP MLA mumahad ghazi

BSP MLA mumahad ghazi

बिजनौर। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूरे प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लग चुकी है। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करते हुए जिले के सभी अधिकारी प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर भी उतरने लगे हैं। लेकिन बिजनौर में अपनी ड्यूटी करने पर एक सरकारी अधिकारी को विधायक के गुस्से का सामना करना पड़ा। बसपा विधायक ने तहसीलदार को जेल भिजवाने की धमकी दी और सबके सामने जमकर अभद्रता की। बाद में तहसीलदार ने विधायक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है। तहसीलदार और विधायक की गर्मागर्मी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


दी जेल भेजन की धमकी

चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए धामपुर तहसीलदार सुरेश कुमार 5 तारीख को शेरकोट क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, झंडे उतरवाने पहुंचे थे। जब तहसीलदार घरों पर लगे बसपा के झंडे और पोस्टर हटवाने लगे तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। सूचना पर विधायक मुहम्मद गाजी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और तहसीलदार से भिड़ गए। गाजी ने पहले समाजवादी पार्टी के बैनर, पोस्टर हटवाने की बात की और ऐसा न करने पर तहसीलदार को जेल भिजवाने की धमकी दी।

दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की ​वीडियो मीडिया में लीक होने के बाद डीएम जगत राज त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लिया और तहसीलदार सुरेश कुमार ने विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, सरकारी अधिकारी से अभद्रता, गाली गलौच करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बसपा से मिला है टिकटट

धामपुर तहसीलदार सुरेश कुमार की तहरीर पर शेरकोट थाने में आईपीसी की धारा 188, 189, 332, 504, 506, 3/7 क्रिमनल एक्ट के तहत विधायक व् उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बसपा विधायक मुहम्मद गाजी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आदर्श आचार संहिता के उलंघन के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। विधायक इस बार बिजनौर की धामपुर सीट से बसपा के प्रत्याशी भी है।