
"राफेल" सौदे के मुद्दे पर राहुल गांधी को उनकी चाची ने दी ये सलाह
मुरादाबाद: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा लघु उधमियों के लिए लोन स्कीम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने देश में चल रहे मीटू कैम्पन का समर्थन किया और कहा कि अब पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी। उन्होंने सभी संस्थानों में महिलाओं के लिए शिकायत कमेटी बनाने की भी बात कही। इसके अलावा उनके पुत्र वरुण गांधी की पार्टी में अनदेखी के सवाल पर कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में काम कर रह । जल्द ही उनकी किताब रिलीज होगी। जबकि राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी को तथ्य के साथ बात रखने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में आयीं थी
जिगर मंच पर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना एम.एस.एम.ई. के शुभारंभ के मौके पर बैंक कर्मियों और पीतल कारोबारियों को सम्बोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि सरकार लघु उधोगों के कायाकल्प के लिए इस योजना के जरिये एक घण्टे से भी कम समय में एक करोड़ रुपये तक का लोन जारी करेगी। योजना से लघु उधोगों में काम करने वाले कारीगरों के अच्छे दिन आएंगे और इसका असर उत्पादों की गुणवत्ता में भी दिखेगा।
केंद्र की योजना के बारे में दी जानकारी
केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म ,लघु उधोगों के लिए आज नई योजना एम.एस. एम.ई का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारम्भ के मौके पर पीतल नगरी में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी को शामिल होने के लिए भेजा गया था।जिगर मंच पर आयोजित कार्यक्रम में मेनका गांधी ने मुरादाबाद के पीतल कारोबार की जमकर सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के चलते पीतल कारोबार लगातार अपने लक्ष्य को हासिल कर रहा है।
पीतल कारीगरी को सराहा
मेनका गांधी ने पीतल उत्पादों को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना मे शामिल करने पर यूपी सरकार की सराहना की। मेनका के मुताबिक वह अक्सर पीतल उत्पादों की सुंदरता देखने नोएडा फेयर में पहुंचती है। मेनका गांधी ने कहा कि मुद्रा योजना से एक लाख से ज्यादा पीतल कारीगर लाभान्वित हुए है। मुरादाबाद में लगभग साढ़े तीन लाख पीतल कारीगर है जो अपनी मेहनत से हर साल करोड़ों रुपये की विदेशी मुद्रा भारत लाते है। मेनका ने बैंक अधिकारीयों से लघु उधोगों को नई योजनाओं के तहत लोन देने में सक्रियता दिखाने का भी आह्वान किया।
कही ये बात
कार्यक्रम के बाद में मेनका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की,जिसमें उन्होंने राफेल मुद्दे पर कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठा रहे हैं उसमें उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है। इसके अलावा पार्टी में उनकी और वरुण गांधी की अनदेखी पर कहा कि वे सरकार में मंत्री हैं।
Updated on:
3 Nov 2018, 10:19 AM IST
Published on:
3 Nov 2018, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.