3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकन फ्राई को लेकर शादी में बवाल, भिड़े बराती और घराती, हवालात में पहुंच गया दूल्हा

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में ठंडी चिकन फ्राई को लेकर शादी में बवाल हो गया। बराती और घराती भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

2 min read
Google source verification
Chaos at wedding in Moradabad over chicken fry

Moradabad Latest News: मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा में शादी समारोह में मुर्गे की फ्राई ठंडी मिलने पर बराती नाराज हो गए। इसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दूल्हा सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं पंचायतों का दौर भी जारी है।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले की बेटी की बरात मंगलवार की रात कुंदरकी से आई थी। रात करीब 11 बजे बरात आई। लड़की पक्ष ने बरात का खूब धूमधाम के साथ स्वागत किया। बरात देर से आने के कारण लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष से बात कर पहले दोनों का निकाह करा दिया गया।

उसके बाद बरात के लिए खाना शुरू कर दिया गया। जब सब बराती और मेहमान खाने से निपट गए तब दूल्हा और उसके दोस्तों के लिए खाना परोसा गया। खाना खाने के दौरान दूल्हे के पास बैठे एक युवक ने एतराज जताया की मुर्गा फ्राई ठंडी है तुम्हारा क्या इंतजाम है।

युवक ने खाने की प्लेट फेंक दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट होती देख अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। महिलाओं में चीख पुकार मची रही। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें:सपा मुखिया अखिलेश यादव का तंज- गुनहगारों के पाप धोते-धोते भाजपा मैली हो गई है

पुलिस मौके से दूल्हा, दूल्हे का चाचा, भाई और चचेरा भाई को पकड़कर थाने ले आई। लड़की पक्ष ने लड़की भेजने से साफ इंकार कर दिया। लड़की पक्ष ने कहा की हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। जो हमारा खर्च हुआ है वो हमको मिल जाए। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में समझौते की बात सुनने में आई है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग