24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather AQI: दिवाली पर साफ हुई हवा, बारिश ने हटाई धुएं-धुंध की चादर, जानें अपने शहर का एक्यूआई

UP Weather AQI: यूपी में शनिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने धुएं-धुंध की चादर को धो दिया है। बारिश के बाद रात के पारे में गिरावट आई है। हवा भी कुछ साफ होती महसूस हुई है।

2 min read
Google source verification
UP Weather AQI Today

UP Weather AQI Today: आपको बतादें कि यूपी के कई शहरों में शनिवार को हुई बारिश से हवा में मौजूद प्रदूषण के कण धुल गए। बीते दो सप्ताह से लगातार बरकरार धूल और धुएं की धुंध साफ हो गई है। लगातार रेड और ऑरेंज जोन में बने इलाके शनिवार को सामान्य श्रेणी में आ गए। हवा की गति बेहद धीमी होने से प्रदूषण के बेहद नन्हे कण वातावरण में बने हुए थे। साथ ही बारिश से ठंड का भी असर बढ़ा है। रात की ठंड भी बढ़ने के साथ अब दिन में भी असर देखने को मिला।

कई शहरों में अभी भी एक्यूआई चिंताजनक
कई शहरों में अभी भी एक्यूआई चिंताजनक है। दरअसल 400 के पार एक्यूआई वाले शहरों में बारिश के बाद से हवा साफ हुई है। लेकिन इस शहरों में अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी हवा की गुणवत्ता 100 या 200 के पार है। जो येलो जोन में है। कई क्षेत्रों में वाहनों के धुएं से प्रदूषण स्तर बारिश के बावजूद शनिवार को दोपहर में ऑरेंज और शाम सात बजे के बाद यलो जोन में पहुंच गया था। मौसम की बात करें तो अगले कुछ दिन में 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट अधिकतम तापमान में आ सकता है।

बारिश के बाद रात के पारे में दिखेगी गिरावट
बारिश से पारे में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 27.5 डिग्री रहा। न्यूनतम 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव घट चुका है। अब पछुआ हवा रात के तापमान में गिरावट लाएगी। इसी के साथ अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता दिखेगा। अभी सुबह और रात की ठंड बढ़ रही है।

मुरादाबाद शहर का एक्यूआई
बुद्धि विहार: AQI - 67 - ठीक है।
इको हर्बल पार्क: AQI - 82 - ठीक है।
रोजगार कार्यालय: AQI - 76 - ठीक है।
जिगर कॉलोनी: AQI - 113 - अच्छी नहीं है।
कांशीराम नगर: AQI - 68 - ठीक है।
ट्रांसपोर्ट नगर: AQI - 62 - ठीक है।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग