21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में बोले सीएम योगी- न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा, कानून से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Moradabad News: सीएम योगी ने शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

2 min read
Google source verification
cm-yogi-said-in-moradabad.jpg

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते सीएम योगी

CM Yogi In Moradabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के बिलारी में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। किसानों के लिए सरकार अनेक योजना चला रही है।

जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे लोग
योगी आदित्यनाथ के बिलारी में होने वाली जनसभा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे। मंच और पंडाल के चारों ओर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। ढकिया नरू गांव में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे।

किसान लगातार आगे बढ़ रहा
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान लगातार आगे बढ़ रहा है। किसानों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें:अगले 24 घंटे छाएगा घना कोहरा, बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, जानें मौसम अपडेट

मुरादाबाद से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
सीएम ने कहा कि जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल है उन्हें सरकार की तरफ से फ्री बिजली मिलेगी। इसके साथ ही मुरादाबाद से जल्द हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के शासन के दौरान प्रदेश में लगातार दंगा होता था।

कानून के खिलवाड़ करने वालें बख्शे नहीं जाएंगे
अब कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाता है। अब लोग कहने लगे हैं 'कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा'। विपक्षी दल सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता ने उपराष्टपति का मजाक उड़ाया। इसकी सजा उन्हें जनता देगी। यह संविधान और बाबा साहेब भीमराव का अपमान है।

18 किसानों को किया सम्मानित
इससे पहले उन्होंने प्रदेश के 18 किसानों को सम्मानित किया। इसमें मुरादाबाद मंडल के नौ किसान शामिल हैं। संभल के फईम और रामपुर जिले के दो किसान अमित वर्मा एवं रामलाल को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। संभल जिले के पत्था निवासी फईम को मक्का उत्पादन में एक लाख, पत्था के रहने वाले अनिश को 75 हजार का पुरस्कार दिया गया।