
UP Weather Update: यूपी में नवंबर की ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और दिसंबर में इसका असर और बढ़ने वाला है। अधिकतम-न्यूनतम तापमान दोनों ही औसत से नीचे आ गए हैं। जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो औसत से दशमलव शून्य सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान भी 14.1 डिग्री होने के चलते औसत से दशमलव शून्य दो डिग्री सेल्सियस कर रहा। बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान निरंतर 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ है।
बता दें कि प्रदेश में ठंड का कहर दिखने लगा है। शाम होते ही ठिठुरन महसूस होने लगती है। कोहरे की चादर शहर के अपनी चपेट में ले लेती है। मौसम विभाग का कहना है कि अब ठंड लगातार बढ़ रही हैI सुबह-शाम में तो सर्दी महसूस हो रही है बल्कि अब दिन में भी लोगों को सर्दी का एहसास होने लगेगा। जैसे-जैसे नवंबर के आखिरी दिन आते जाएंगे और दिसंबर का प्रारंभ हो जाएगा, मौसम में और अधिक ठंडक महसूस होने लगेगी।
Published on:
21 Nov 2024 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
