मुरादाबाद

UP Rain: यूपी में फिर से लौट आई ठंड, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

UP Rain News: यूपी में एक बार फिर से ठंड लौटने की उम्मदी है। पहाड़ी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के चलते यूपी के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है।

less than 1 minute read
UP Rain: यूपी में फिर से लौट आई ठंड, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट..

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का यह असर है। एक और विक्षोभ के आसार हैं। जिसके चलते मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और संभल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही, आंधी और बिजली गिरने के भी आसार हैं।

तापमान में निरंतर बदलाव

मुरादाबाद मंडल में मौसम में हुए बदलाव व सतही हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। पिछले पांच दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। दो फरवरी को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था। जो शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान जो 15.4 डिग्री सेल्सियस था और शुक्रवार को कम होकर 9.6 पहुंच गया।

मौसम फिर से करवट लेगा

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में थोड़ी और गिरावट के बाद मौसम फिर से करवट लेगा।

Also Read
View All

अगली खबर