12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather News: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

UP Weather News: यूपी में सर्द हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है और यदि पछुआ हवा की तेज रफ्तार बनी रही तो तापमान में और गिरावट आएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Cold winds increased melting in UP

UP Weather News: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन..

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। मुरादाबाद समेत कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। इसके साथ ही शीतलहर चलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और संभल में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। जिससे लोगों को सुबह में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:बाइक सवारों बदमाशों ने किशोर को मारपीट कर लूटी चेन, पुलिस कर रही जांच

12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। साथ ही शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने सोमवार को मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल और आस-पास के जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।