3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता भी कूदे, मीम अफजल बोले खिसक चुकी है मोदी और योगी की ज़मीन

भाजपा चाहे जहां से करे लें। मोदी और योगी की ज़मीन कमज़ोर हो चुकी है।

2 min read
Google source verification
Mim Afzal

मुरादाबाद. प्रदेश के निकाय चुनाव में मजबूती से उतरने के दावे के साथ ही कांग्रेस ने उस पर अमल भी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ ही केन्द्रीय नेता भी चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रहे हैं। मुरादाबाद में निकाय चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफ़ज़ल ने अयोध्या से योगी के चुनाव प्रचार की शुरुआत करने पर कहा कि यूपी निकाय चुनाव प्रचार की शुरुआत भाजपा चाहे जहां से करे लें। मोदी और योगी की ज़मीन कमज़ोर हो चुकी है। कांग्रेस ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी। भाजपा विकास के मुद्दे से भाग रही है। मध्यप्रदेश में विधान सभा उप चुनाव में जीत पर कहा की कांग्रेस पार्टी अब एकदम वापस आ रही है।

उन्होंने कहा कि इस समय गुजरात की ज़मीन पर भाजपा के खिलाफ बहुत ज़बरदस्त माहौल है। केंद्र सरकार ने गुजरात चुनाव में दबाव पड़ने की वजह से जीएसटी में कमी की गई है । लेकिन चुनाव बाद इसे दोबारा बढ़ा दिया जाएगा। इस चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ हमारा साथ देगी। भाजपा सड़कों को गड्डा मुक्त नहीं कर सकी। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया, जनता अब जान चुकी है। मुरादाबाद मेयर चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

बता दें कि निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस पूरे दमखम के साथ उतरती दिख रही है। इसीलिए उसने इस बार मेयर पद के लिए दमदार उम्मीदवार रिजवान कुरैशी के साथ कुल 70 वार्डों में से 58 पर अपने सिम्बल पर पार्षद उम्मीदवार उतारे हैं। रिजवान सपा के जिला अधक्ष्य हाजी इकरमा कुरैशी के सगे भतीजे हैं, जिसमें चाचा भतीजे के रिश्तों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। लेकिन, अब कांग्रेस की उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं ये चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग