13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, बांटे ऐसे पर्चे की लोग भी रह गए दंग

Highlights-भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर -कलेक्ट्रेट में बांटे पर्चे -भाजपा सरकार की गिनाईं नाकामियां

less than 1 minute read
Google source verification
congress_parcha.jpg

मुरादाबाद: प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने दस दिन तक पूरे सूबे में विशेष अभियान चलाया है, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पर्चा वितरण कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा की भाजपा सरकार में आर्थिक लूट, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी किसानों पर अत्याचार सातवें आसमान पर पहुंच गयी है। लिहाजा अब इन्हें सत्ता से हटाना बहुत जरुरी है।

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी की पत्नी ने की विश्व के दूसरे सबसे खूबसूरत पंचमुखी शिवलिंग की विशेष पूजा, देखें Video

बांटे पर्चे
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। जिसमें कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि किस प्रकार भाजपा सरकार विभिन्न विभागों की नौकरियां छीन रही है। इसको लेकर पर्चा भी बांटा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तब से आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें Video: अयोध्या फैसले से पहले UP Police ने 10 हजार लोगों को किया एक्टिव, जानिए क्यों

ये है अभियान
यहां बता दें कि प्रियंका गाँधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा दस दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पब्लिक के बीच पहुंचकर भाजपा की नाकामियां गिना रहे हैं।