4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद पहुंची कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा, जनता को गिनाएंगे भाजपा की कमियां

UP Jodo Yatra: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मुरादाबाद पहुंच चुकी है। मंगलवार को डिप्टी गंज से शुरू होकर यात्रा कोहिनूर तिराहे तक पहुंचेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
congress-up-jodo-yatra-reaches-moradabad.jpg

Congress UP Jodo: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मंगलवार से शहर में भ्रमण करेगी। बुधवार को देहात क्षेत्र में पदयात्रा कर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां से 27 दिसंबर को यात्रा रामपुर में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मंगलवार की सुबह दस बजे डिप्टी गंज से शुरू होगी। यहां से यात्रा बारादरी, तहसील स्कूल, जामा मस्जिद से होकर गलशहीद, करुला, कोहिनूर तिराहे पर समाप्त होगी। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता माहौल बनाने में जुटे हैं। मुरादाबाद में यात्रा के रूटों पर कांग्रेस नेताओं के बोर्ड व फ्लेक्स लगाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:रामपुर के जिला अस्पताल के वार्ड में मरीज के ऊपर दौड़ रहे चूहे, वीडियो वायरल

कांग्रेस के नेता शहर को नए रंग में रंगना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं की निगाह यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव पर टिकी होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि यात्रा अमरोहा से शहर में आ गई है। 26 दिसंबर की सुबह दस बजे यात्रा कचहरी चौराहे से शुरू होगी और कोहिनूर तिराहे पर यात्रा का समापन होगा।

27 की सुबह यात्रा कोहिनूर तिराहे से कुंदरकी पहुंचेगी। बिलारी से शाहाबाद रोड पर मुड़ जाएगी। रामपुर जिले में पदयात्रा धर्मपुर गांव से रामपुर में प्रवेश करेगी। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता भाजपा की संविधान विरोधी और जन विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग