
प्रियंका गांधी की ससुराल से उठी कांग्रेस में बगावत की आवाज, नेता बोले कोई नहीं जानता कौन है इमरान प्रतापगढ़ी
मुरादाबाद: शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की,जिसमें उन्होंने मुरादाबाद से प्रत्याशी से राज बब्बर को बदलकर अब शायर इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया है।जिसके बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ख़ासा बेचैन है और पार्टी के इस फैसले के खिलाफ जाने का मन बना चुके हैं। इसी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नेहरु युवा संगठन कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें सभी ने एक सुर से पार्टी नेतृत्व से इस फैसले को बदलने पर विचार करने की अपील की। यही नहीं सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल इसको लेकर पार्टी मुख्यालय भी जाएगा।
BIG BREAKING: विरोध को बावजूद भाजपा ने इन सांसदों पर फिर जताया भरोसा, यहां देखें पूरी लिस्ट
कोई नहीं जानता इमरान प्रतापगढ़ी को
पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री देशराज शर्मा ने के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस छात्र संगठनों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें देशराज शर्मा ने कहा कि राज बब्बर का ऐलान हो चुका था, विरोधी दल भी उनके आने से बेचैन थे। और ऐन वक्त पर प्रत्याशी बदलना सही नहीं होगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी को जानता ही कौन है और बहुत कम समय अब चुनाव में बचा है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ताओं से भी वो कैसे मिल पायेंगे कह पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गयी तो फिर हम लोग अगली रणनीति पर विचार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राज बब्बर नहीं लड़ना चाहते थे तो इमरान प्रतापगढ़ी से योग्य उम्मीदवार स्थानीय स्तर पर थे। उन्हें उम्मीदवार बनाया जाता।
आसमान से गिरे उम्मीदवार
बैठक में बड़ी संख्या में पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी की उम्मीदवारी का विरोध जताया। बोले की ये पैराशूट नहीं आसमान से गिरे उम्मीदवार हैं।
Updated on:
23 Mar 2019, 4:39 PM IST
Published on:
23 Mar 2019, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.