11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा रखकर की लूट

Moradabad Crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों-करोड़ों के कैश व जेवरात लूटकर फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
moradabad brass trader crore robbery

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती..

Brass Trader Robbery Moradabad:यूपी के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र स्थित अकबर कंपाउंड में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने एक पीतल कारोबारी के घर में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसते ही पूरे परिवार को कनपटी पर तमंचा सटाकर बंधक बना लिया और घर में मौजूद कीमती सामान व नकदी की लूट शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने घर को खंगाल डाला और करोड़ों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए।

परिवार का बयान

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में बड़ी रकम रखी हुई थी। उनका कहना है कि बदमाशों को पहले से इस नकदी की जानकारी थी, जिसके चलते उन्होंने पूरी योजना बनाकर घर को निशाना बनाया। परिवार का आरोप है कि वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

पीड़ित के अनुसार बदमाश हथियारों से लैस थे और घर में घुसते ही पूरे परिवार को बंधक बना लिया। उन्होंने कनपटी पर तमंचा लगाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न जा सके।

पुलिस का पक्ष

वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद ही लूट की वास्तविक रकम और अन्य विवरण स्पष्ट हो सकेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CCTV और फॉरेंसिक जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल

डकैती की इस बड़ी वारदात के बाद अकबर कंपाउंड और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पीड़ित परिवार अभी भी सदमे में है और लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।