16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही ने धर्म बदलकर की दूसरी शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर हुआ बर्खास्त

-शादी शुदा होने के बाद स्थानीय स्तर पर धर्म बदलकर दूसरी शादी कर ली। -पत्नी के आरोपों की जांच कराई जो सही निकली।

2 min read
Google source verification
moradabad

सिपाही ने धर्म बदलकर की दूसरी शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर हुआ बर्खास्त

मुरादाबाद: जनपद में तैनात एक सिपाही ने शादी शुदा होने के बाद स्थानीय स्तर पर धर्म बदलकर दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी उसकी पहली पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया, जिस पर सिपाही ने उसे मारपीट कर और धमकाकर निकाल दिया। सिपाही की करतूत की शिकायत पीड़ित ने एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ से की। जिसमें उन्होंने पत्नी के आरोपों की जांच कराई जो सही निकली। जिस पर एक्शन लेते हुए सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीँ पूरे पुलिस महकमे में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exclusiveः यूपी के इस बड़े नेता ने कहा राहुल गांधी का काेई विकल्प नहीं, इस्तीफा स्वीकार हुआ ताे छाेड़ दूंगा राजनीति

ये है मामला

धर्म बदलकर प्रेमिका से निकाह करने वाला सिपाही अमरदीप धामा पुत्र पातीराम बागपत के खेखड़ा गांव का रहने वाला है। उसकी तैनाती मुरादाबाद में थी। वह शादी-शुदा था। इसके बाद भी उसने धर्म बदलकर दूसरे समुदाय की युवती से निकाह कर लिया। जानकारी होने पर सिपाही की पहली पत्नी ने विरोध जताया। इस पर सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

मोदी कैबिनेट गुरूवार को लेगी शपथ, इन नेताओं के नामों पर लगी मुहर !

कराई गयी जांच

सिपाही की पहली पत्नी ने पूरे प्रकरण की जानकारी एसएसपी जे रवींद्र गौड़ को देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी ने प्रकरण की जांच कराई तो सिपाही अमरदीप धामा दोषी पाया गया। धर्म बदलकर निकाह करने की भी पुष्टि हुई। इसके बाद ही बुधवार देर रात एसएसपी जे रवींद्र गौड़ ने सिपाही को बर्खास्त कर दिया।

बच्चों के बीच हुआ था विवाद, इसके बाद आमने-सामने आए दो पक्ष और दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

सुधरने का दिया था मौका

सिपाही अमरदीप धामा की शिकायत उसकी पहली पत्नी ने एसएसपी जे रवींद्र गौड़ से करीब तीन माह पहले की थी। शुरुआती जांच के बाद ही एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया था। सिपाही को परिवार टूटने से बचाने की हिदायत भी दी थी। लेकिन वो नहीं माना जिसके चलते उस सेवा से ही बर्खास्त कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग