2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महागठबंधन को लेकर कांग्रेस लीडर अज़हरुद्दीन ने दे दिया ये बयान

देर रात महानगर पहुंचे अज़हर ने सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी से मुलाक़ात की। जिसके भी कई सियासी मायने लगाये जा रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 16 Jun 2018, 8:33 AM IST

moradabad

महागठबंधन को लेकर कांग्रेस लीडर अज़हरुद्दीन ने दे दिया ये बयान

मुरादाबाद: ईद से ठीक चंद घंटे महानगर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने जनपद का सियासी पारा गर्म कर दिया है। देर रात महानगर पहुंचे अज़हर ने सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी से मुलाक़ात की। जिसके भी कई सियासी मायने लगाये जा रहे हैं। वहीँ पत्रकारों के चुनाव लड़ने के सवाल पर अज़हर ने सधे शब्दों में कहा कि अगर पार्टी उन्हें आदेश देगी तो वे दोबारा चुनाव लड़ना चाहेंगे। फ़िलहाल वे यहां ईद पर सभी से मिलने और ईद की मुबारकबाद देने आये हैं।

मेरठ में दो किशोरियों से गैंगरेप, नगर पालिका केे चेयरमैन के भतीजे आैर उसके दोस्तोें पर आरोप, क्षेत्र में तनाव

मोदी सरकार को लेकर कही ये बात

वहीँ मोदी सरकार पर सवाल पर अज़हर ने कहा कि जो भी वादे इस सरकार ने किये थे। वो अभी तक अधूरे हैं। इसके साथ ही महागठबंधन पर बोले की उससे सभी को फायदा होगा। अजहर आज ईद की नमाज के बाद शहर में कई लोगों से मिलेंगे। इससे पहले ही रात में वे सपा से मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी के घरव जाकर अज़हर ने मुलाकात और उन्हें ईद की बधाई दी। जिससे भी आसार लगाये जा रहे हैं कि गठबंधन की स्थिति में अज़हर अभी से फील्डिंग सेट कर रहे हैं।

ईदउ-उल-फितर को लेकर इस शहर में रात भर खुलेगा बजार, पुलिस करेगी यह काम

2009 में थे सांसद

यहां बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनाव में अजहर के खाते में ढाई दशक बाद मुरादाबाद सीट को कांग्रेस के खाते में जाने का श्रेय है। पहली बार लोस चुनाव लड़े अजहर ने पचास हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा के सर्वेश सिंह को हराया था। पर पिछली बार वे राजस्थान पहुंच गए। जहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। मगर इस बार अजहर ने दोबारा पारी यहीं से शुरू करेंगे। ईद पर उनकी मौजूदगी साफ राजनैतिक संदेश दे रही है। हालांकि उनकी आमद को हाईकमान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि हाईकमान की संकेत पर यहां आए है। पर उनके लिए बड़ी चुनौती खफा कांग्रेसियों को मनाना है।

ईद से ठीक पहले नमाज को लेकर साध्वी प्राची का बड़ा बयान, सीएम योगी से कर डाली ये मांग

महागठबंधन के मुफीद प्रत्याशी हैं

मुरादाबाद लोक सभा सीट मुस्लिम बाहुल्य है। लिहाजा अज़हर जैसा चेहरा न सिर्फ कांग्रेस बल्कि महागठबंधन के फिट बैठता दिख रहा है। फिर अचानक चार साल बाद सीधे ईद के मौके पर दस्तक ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अज़हर के सामने निष्क्रिय हो चुके कांग्रेस संगठन को भी खड़ा करना है।