23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Jodo Nyay Yatra: खुली जीप में राहुल और प्रियंका, न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़, कांग्रेस नेता का हमला

Moradabad News: मुरादाबाद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू की है।

2 min read
Google source verification
crowd-gathered-in-bharat-jodo-nyay-yatra-in-moradabad.jpg

Bharat Jodo Nyay Yatra In Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में आज शनिवार को दोनों भाई-बहन राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस की यात्रा में एक साथ नजर आए। मुरादाबाद में भारी संख्या में उत्साहित लोगों ने पूरे मन से राहुल और प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

उत्साहित लोगों ने पूरे मन से किया स्वागत
मुरादाबाद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू की है। दोनों भाई-बहन शनिवार को मुरादाबाद में कांग्रेस की यात्रा में एक साथ नजर आए। मुरादाबाद में भारी संख्या में उत्साहित लोगों ने पूरे मन से राहुल और प्रियंका का स्वागत किया।

आज मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई यात्रा
यूपी में कांग्रेस की न्याय यात्रा दो दिनों के विश्राम के बाद आज मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए
प्रियंका गांधी अपने ससुराल मुरादाबाद से इस यात्रा में शामिल हो गईं। आज और कल में यात्रा मुरादाबाद से अमरोहा और संभल होते हुए आगरा की तरफ जाएगी। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 2 एएसपी, 8 सीओ और 12 एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है। थानों की फोर्स के साथ ही 400 पुलिसकर्मी और पीएसी जवानों की 2 कंपनी लगाई गई हैं।

नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें:जेल में कैदियों को सुधारने की अनोखी पहल, महापुरुषों के विचारों से सजी जेल की दीवारें

पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिला- राहुल
राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ध्यान भटकता है दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अडानी पर भी बोला हमला। कहा कि पिछड़ों और दलितों को इस सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना को शुरू करने का मकसद एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाना था।