सीओ सिविल लाइंस एवं कोरोना सेल के प्रभारी दीपक भूकर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज के आसपास एक्टिव रहने वाले फोन नंबरों की सूची यूपी पुलिस को दी है। उनमें से सभी जिले में लोगों को छांट कर सत्यापन कराया जा रहा है। कि आखिर मार्च में वह किस काम से मरकज के आसपास गए थे। 51 लोगों में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सात लोग शामिल थे। इनके अलावा मुगलपुरा, कटघर, मझोला, भोजपुर, कुन्दरकी, ठाकुरद्वारा और कांठ के लोगों के नाम भी सामने आए हैं।