25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / UP Weather: यूपी के 45 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, रविवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का अपडेट

UP Weather: यूपी के 45 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, रविवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का अपडेट

UP Weather Fog: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 18 Jan 2025, 9:15 PM IST

Dense fog alert in 45 districts of UP

UP Weather: यूपी के 45 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट..

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक हफ्ते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। कल रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत 45 जिलों में गलन भरी पछुआ हवा और घने से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी संभावना है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। अगले हफ्ते एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

लोगों की छूट गई कंपकंपी

मुरादाबाद, अमरोहा, संभल सहित 50 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। इटावा में सबसे ज्यादा सर्दी है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी को यूपी में बर्फीली हवा चलेगी। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। 20 जनवरी को कुछ जिलों में कोहरा रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 22 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।