
Dense Fog In UP: यूपी के मुरादाबाद समेत इन जिलों में कल छाएगा घना कोहरा..
Dense Fog In UP News Tomorrow: यूपी के मुरादाबाद समेत रामपुर, बिजनौर, संभल और अमरोहा जिलों में शनिवार रात 8 बजे से घना कोहरा देखा गया। तो वहीं मौसम विभाग ने कल यानी 15 दिसंबर रविवार को घने कोहरे छाने की चेतावनी दी है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर चलने की संभावना है। माना जा रहा है कि अब ठंड अपना कहर बरपाएगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी तेजी से बढ़ रही है। इसका असर यूपी समेत मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। यूपी में तेजी से सर्दी में इजाफा हो रहा है। बीते 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने रविवार 15 दिसंबर को यूपी के 8 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 10 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Dec 2024 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
