मुरादाबाद: दीपावली हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। ये न सिर्फ दीपों का पर्व है बल्कि धन और सम्पदा का भी विशेष पर्व है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन से घर से सुख और संवृद्धि आती है। इसलिए सभी घरों में लक्ष्मी पूजन विशेष रूप से किया जाता है। इसके साथ ही व्यापरिक प्रतिष्ठान स्वामी भी मां लक्ष्मी की कृपा के लिए विशेष पूजा अर्चना करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार अगर इस दिन किसी साधक ने वर्णित तंत्रों के मुताबिक मां लक्ष्मी की आरधना कर उन्हें साध लिया तो जीवन भर उसे धन की कभी किल्लत नहीं होगी। इसी को लेकर हमने कुछ सरल उपाय बताये हैं जिन्हें गृहस्थ लोग अगर कर लें तो उनके जीवन के कष्ट इस दिवाली के बाद शायद न रहें।