
VIDEO: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर प्रतिमा तोड़ने के मामले ने पकड़ा तूल, इस शहर में लोगों ने प्रदर्शन कर लगाया ये आरोप
मुरादाबाद: कोलकाता में महान समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। जिसका असर अब यूपी में भी देखने को मिल रहा है। जी हां इसी मुद्दे को लेकर आज अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ समिति ने कोलकाता में प्रतिमा तोड़ने की निंदा करते हुए इस मामले सख्त कार्यवाही की मांग की। समिति ने इस मामले में सीधे भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया। बोले की ये भारत की संस्कृति को नष्ट करने पर तुले हुए हैं।
मायावती की इस सीट पर पीएम की भी है प्रतिष्ठा दांव पर, प्रशासन फूंक—फूंककर उठा रहा कदम
किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ समिति ने मुरादाबाद जिला मुख्यालय के बाहर आज जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियो का कहना था कि अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ समिति इस घटना की तीव्र निंदा करती है। घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों को तत्काल पकड़ कठोर से कठोर सजा दी जाये। यह बेहद दुखद है कि हमारे देश मे आधुनिक शिक्षा की नींव रखने वालों की प्रतिमाओं को खंडित किया जा रहा है।
पहले भी तोड़ी गईं प्रतिमाएं
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि ये बेहद दुखद है, जिस व्यक्ति ने देश को नयी दिशा दी, उसकी प्रतिमा को अपने सियासी हित साधने के लिए तोड़ दिया गया। उन्होंने पूर्व में भी प्रतिमा तोड़ने के कई उदाहरण दिए और सीधे-सीधे इस मामले में भाजपा को दोषी माना।
Published on:
17 May 2019 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
