1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वॉशबेसिन से आपकी पानी की टंकी लीक होते ही मिलेगा मैसेज

वॉशबेसिन से जो पानी निकलता है उसे फिल्टर से साफ़ करके पुनः इस्तेमाल करना ही इसकी विशेषताएं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 12 May 2018, 2:08 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: जल ही जीवन है ये बात तो हम सभी जानते हैं परंतु फिर भी जल को बचाने का प्रयास नहीं करते। बढ़ती जनसंख्या और विकास के चलते भूजल का स्तर भी घटता जा रहा है जो कि चिंता का विषय है। पानी को बचाने और पुनः उपयोग करने के लिए एमआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के छात्रों ने स्मार्ट वॉशबेसिन बनाया है। जिसकी मदद से अगर टंकी से पानी का रिसाव हो रहा हो तो पता लग जाएगा और एकदम आपके मोबाइल पर मैसेज भी आ जाएगा।

मायावती के इस खास सिपाही ने जेल में बंद होने के बाद पहली बार अपने समर्थकों से कही इतनी बड़ी बातें...

योगी सरकार के आदेश को लेकर आमने-सामने आए एनकाउंटर मैन और डीएम

देश भर की 600 टीमों में हुआ चयन

यह प्रोजेक्ट स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन - हार्डवेयर एडिशन' के शुरुआती चरण में भी चयनित हो चुका है। जिसमें पूरे भारत भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों की तमाम टीमों में से लगभग टॉप 600 टीमें ही चयनित हुई हैं। आगे और चरण सफलता पूर्वक पार करने पर सरकार द्वारा इसका स्टार्ट अप भी शुरू किया जाएगा। इसमें जीतने वाले को 1 लाख का इनाम भी मिलेगा। ये प्रोजेक्ट ए० के०टी०यू०फंडिंग के लिए भी चयनित हो गया है जिसके आखरी चरण का रिजल्ट अभी बाकी है। इसमें जीतने पर टीम को 12,000 मिल जायेंगे।

कैराना उपचुनाव: भाजपा को मात देने के लिए अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बनाया ये मास्टर प्लान

जानें यह जिलाधिकारी क्यों खिला रहे हैं लोगों को गुड़

ऐसे करेगा काम

स्मार्ट वॉशबेसिन में टंकी से पानी के रिसाव का पता लगना, वॉशबेसिन के ब्लॉक होने पर पानी भरते ही पता लगना और वॉशबेसिन से जो पानी निकलता है उसे फिल्टर से साफ़ करके पुनः इस्तेमाल करना ही इसकी विशेषताएं हैं। स्मार्ट वॉशबेसिन टंकी से पानी के रिसाव और ब्लॉक होते ही पानी भरने के पता लगने पर जी०एस०एम० मॉड्यूल की मदद से फ़ोन पर मैसेज भेज देता है। ताकि उस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। और पानी को बेवजह बर्बाद होने से बचाया जा सके। कुछ वॉशबेसिन बेहद गंदे भी होते है जिससे अनेक बीमारियाँ हो सकती है। सफाई के लिए वॉशबेसिन मे बटन दबाते ही उसकी खुद सफाई कर देगा।

OMG इस चोर के पास है इतनी संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

देखें वीडियो भाजपा के मंत्री ने दी एसपी को धमकी

टीम में शामिल हैं ये सदस्य

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के छात्र यश खन्ना, उत्कर्ष गुप्ता और तनुज टंडन ने ये प्रोजेक्ट तैयार किया है। प्रोजेक्ट के लिए छात्रों का निर्देशन उनके गाइड व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. क्षितिज सिंघल ने किया है। विभाग के विभागाद्यक्ष डॉ फ़ारूक़ हुसैन एवं निदेशक डॉ भानु प्रताप सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी।