
मुरादाबाद से सपा-बसपा गठबंधन से ये होंगे उम्मीदवार, जल्द होगी घोषणा
मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों को लेकर अब सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मुरादाबाद में कांग्रेस ने बुधवार शाम को राज बब्बर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया जबकि भाजपा से मौजूदा सांसद सर्वेश सिंह का टिकट पक्का माना जा रहा है। लेकिन अभी तक सपा बसपा गठबंधन से उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया। जबकि दोनों ने बड़ी जोर शोर से तैयारियां शुरू की थी। वहीँ अब पार्टी सूत्रों की माने तो मुरादाबाद से गठबंधन पर पूर्व मेयर डॉ एस टी हसन के नाम पर मुहर लग गयी है। शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव अधिकृत रूप से ऐलान करेंगे।
भीम आर्मी चीफ ने कहा हर हालत में हाेगी 15 मार्च काे दिल्ली में हुंकार रैली, जानिए क्या कहते हैं अन्य दल
अभी पुष्टि नहीं
डॉ एस टी हसन के साथ ही पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का नाम भी स्थानीय स्तर पर जोर शोर से चल रहा था। लेकिन आज़म खान से नजदीकी के कारण डॉ एस टी हसन का पलड़ा ज्यादा भारी रहा और उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीँ इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि उनके पास अभी पार्टी स्तर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं आई है। स्थानीय संगठन की तरफ से डॉ एस टी हसन के साथ ही कई और उम्मीदवारों के नाम भी पार्टी हाई कमान को भेजे गए थे। इसलिए अभी किसी का नाम पुष्ट नहीं है।
VIDEO: कभी मायावती ने सौंपी थी कमान, अब पूर्व बसपा प्रभारी की कंपनी पर लोगों ने लगाया लूटने का आरोप
उधर पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के साथ ही पडोसी जनपद संभल से भी टिकट का नाम फाइनल कर दिया गया है। लिस्ट तैयार होने के बाद आज शाम या रात में पार्टी महासचिव प्रो.राम गोपाल यादव के पास पहुंच जायेगी। उसके बाद आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों का ऐलान होगा।
Published on:
14 Mar 2019, 2:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.