मुरादाबाद : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक एक व्यक्ति के बेटे को पडोसी के मुर्गे ने चोंच मार दी,जिससे नाराज पड़ोसी ने उस मुर्गे को गोली मारी,जो उसके पैर में लगी। मुर्गा मालिक घायल मुर्गा लेकर थाने पहुंचा और कार्यवाही की मांग की। जिस पर मुर्गे का मेडिकल कराया गया और गोली चलाने वाले पड़ोसी को हिरासत में लिया गया। इस बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन कालोनी से लेकर थाने तक ये मामला काफी चर्चा का विषय रहा।