1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल, वजह है चौंकाने वाली

जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ। इसमें करीब के दर्जन लोग घायल हो गए। दो पक्षों में खुनी संघर्ष से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।

2 min read
Google source verification
moradabad

यूपी के इस शहर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल, वजह है चौंकाने वाली

अमरोहा: गुरूवार को जनपद के नौगांवा सादात में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए, जिसमें जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ। इसमें करीब के दर्जन लोग घायल हो गए। दो पक्षों में खुनी संघर्ष से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। वहीँ इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति काबू की और शांत करने के साथ कार्यवाही शुरू की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

VIDEO: इस 'नेता' का शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

यहां का है मामला

मामला अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे का है। जहां जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में लगभग 8 लोग घायल हो गए जिनमें से 2 की हालत गम्भीर होने पर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि उनके रिश्तेदार गोल्डी उर्फ अली हैदर ने उनके घर के पीछे एक प्लॉट खरीदा है। लेकिन उसका रास्ता नहीं है जिसकी वजह से उसने जबरन हमारे खेत से रास्ता निकाल लिया है। जब हमने उसका विरोध किया तो यह लोग हमारे साथ मारपीट पर उतारू हो गए। उन लोगों ने हमारे पूरे परिवार को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया हमारे कुछ कुछ रिश्तेदार भी घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपा विधायक को कोर्ट ने किया तलब, आरोप सुन हैरान रह जायेंगे आप

पुलिस ने शुरू की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि नौगांवा सादात में जमीन को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था। जिसमे करीब 8 लोग घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Story Loader