मुरादाबाद। नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रोज नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। कई शहरों में मेयर पद के लिए किन्नर उम्मीदवार मैदान में हैं तो वहीं अब तक मुरादाबाद का नाम इससे छूट रहा था। लेकिन आज शहर के वार्ड-55 से किन्नर मुमताज उर्फ किन्नर ने नामांकन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज तो जो काम किसी मर्द या औरत ने नहीं किया वो हम करके दिखाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे। किन्नर मुमताज उर्फ पायल ने कहा कि वह इलाके की जनता की मांग पर पहली बार चुनाव में खड़े हो रहे हैं।